Vikrant Massey के पॉपुलर टीवी शोज, बालिका वधू से लेकर कुबूल है तक

आरडी नेशनल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले बॉलीवुड अभिनेता Vikrant Massey ने धूम मचाओ धूम सीरीज से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद विक्रांत ने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

Aankhon Ki Gustaakhiyan: विक्रांत मैसी के साथ शनाया कपूर की पहली फिल्म की घोषणा!

फिल्मों में आने से पहले विक्रांत ने बालिका वधू, कुबूल है, धरम वीर, गुमराह और डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा से काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर 2025 में फिल्मों से जल्दी संन्यास लेने की घोषणा की है, जिससे उनके प्रशंसक काफी दुखी हैं।

अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले Vikrant Massey ने कई टीवी धारावाहिकों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। आइए एक नजर डालते हैं उनके कुछ मशहूर टीवी शोज पर।

Vikrant Massey के पॉपुलर टीवी शोज

धरम वीर

From Balika Vadhu to Qubool Hai, TV shows starring Vikrant Massey

विक्रांत ने 2008 में टीवी धारावाहिक धरम वीर में अभिनय किया है। धरम वीर एक भारतीय ऐतिहासिक टेलीविजन शो है। यह धरम और वीर नाम के दो राजकुमारों और उनके जीवन के आगे बढ़ने के रोमांच की एक काल्पनिक कहानी है। इसे सागर पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। धरम वीर विक्रांत मैसी के करियर में ये टीवी शो काफी सफल रहा है। इस टीवी सीरियल में 12वीं फेल एक्टर ने प्रिंस धरम का किरदार निभाया था।

बालिका वधू

From Balika Vadhu to Qubool Hai, TV shows starring Vikrant Massey

Vikrant Massey ने मशहूर टीवी सीरियल बालिका वधू में भी काम किया है। इस टीवी शो में विक्रांत ने सुगना यानी विभा आनंद के सपोर्टिंग पति श्याम सिंह का किरदार निभाया था, जिसे सभी ने पसंद किया था। इस टीवी शो के बाद विक्रांत ने कई सुपरहिट टीवी शो किए।

क़ुबूल है

From Balika Vadhu to Qubool Hai, TV shows starring Vikrant Massey

विक्रांत मैसी ने टीवी सीरियल कुबूल है से भी दर्शकों का दिल जीता है। विक्रांत ने ‘कुबूल है’ में अयान अहमद खान का किरदार निभाया था। इसके अलावा विक्रांत ने टीवी सीरियल ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ में मुरली लाल का किरदार निभाया था।

गुमराह

From Balika Vadhu to Qubool Hai, TV shows starring Vikrant Massey

Vikrant Massey ने टीवी सीरियल ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ में शोहबिट नाम का किरदार निभाया था, जो सभी को पसंद आया था। इसके अलावा विक्रांत डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा का भी हिस्सा रह चुके हैं।

उन्होंने विक्रमादित्य मोटवानी की पीरियड रोमांस फिल्म लुटेरा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 2013 की फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थी। अब तक विक्रांत ने 12वीं फेल, दिल धड़कने दो, सेक्टर 36, द साबरमती रिपोर्ट, हसीन दिलरुबा और छपाक जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button