Andhra Pradesh के कुरनूल ज़िले में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही वोल्वो बस एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
फोरेंसिक टीम Andhra Pradesh दुर्घटना की जांच कर रही है
फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर उन शवों की पहचान में जुटी है जो पूरी तरह जल चुके हैं। तेदेपा सांसद बायरेड्डी शबरी ने कहा कि कई शव बुरी तरह जल जाने से पहचान मुश्किल हो गई है।
सरकारी प्रतिक्रिया और सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राज्य के परिवहन अधिकारी अब बस की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच कर रहे हैं।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
