होम देश Waves Summit 2025: लिंकन सेंटर में होगा भारतीय संस्कृति का उत्सव, नीता...

Waves Summit 2025: लिंकन सेंटर में होगा भारतीय संस्कृति का उत्सव, नीता अंबानी ने की घोषणा

यह समिट भारत की सॉफ्ट पावर कूटनीति का सशक्त उदाहरण है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का मंच बनता जा रहा है।

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (Waves) के दूसरे दिन रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी ने भारत की सांस्कृतिक चेतना और वैश्विक पहचान को लेकर प्रेरक विचार साझा किए।

यह भी पढ़े: PM Modi ने मुंबई में ‘Waves Summit 2025’ का उद्घाटन किया, वैश्विक रचनात्मक सहयोग का आह्वान किया

उन्होंने कहा कि भारत ने सदियों से अपनी बुद्धिमत्ता, सौंदर्य और आत्मा से पूरी दुनिया को समृद्ध किया है, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उसकी सांस्कृतिक आवाज़ दब गई थी। आज वही आवाज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से गर्व और उद्देश्य के साथ विश्व मंच पर गूंज रही है।

वैश्विक मंच पर भारतीयता का परचम लहरा रहे हैं हमारे युवा: नीता अंबानी


Waves Summit 2025: Indian culture will be celebrated at Lincoln Center, Nita Ambani announced

नीता अंबानी ने कहा कि आज का भारत दुनिया को प्रेरित कर रहा है और हमारे युवा इस सांस्कृतिक आह्वान का पूरे जोश से उत्तर दे रहे हैं। उन्होंने संगीत, सिनेमा और खानपान जैसे क्षेत्रों में भारतीय पहचान को विश्व स्तर पर पहुंचाने वाले अनुष्का शंकर, ऋषभ शर्मा, विकास खन्ना और प्रियंका चोपड़ा जैसे वैश्विक भारतीयों का उल्लेख करते हुए उन्हें सांस्कृतिक राजदूत बताया।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष सितंबर में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लिंकन सेंटर में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा एक भव्य भारतीय सप्ताहांत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

Waves Summit 2025 के बारे में

WEAVES 2025 (World Audio Visual and Entertainment Summit) भारत की सांस्कृतिक और रचनात्मक शक्ति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। इस समिट का उद्देश्य ऑडियो-विज़ुअल, मनोरंजन, तकनीक और सांस्कृतिक नवाचार को एक साथ लाना है, ताकि भारत को एक “ग्लोबल क्रिएटिव सुपरपावर” के रूप में स्थापित किया जा सके।

इस आयोजन के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने विचार साझा किए। समिट में भारतीय सांस्कृतिक पहचान, बहुलवाद, तकनीकी विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नैतिकता, और रचनात्मकता जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।

यह Waves Summit भारत की सॉफ्ट पावर कूटनीति का सशक्त उदाहरण है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का मंच बनता जा रहा है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version