रेखा अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 

वह बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री हैं जिन्होंने खुद को सिनेमा में एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया है।

उनकी फिटनेस से आज भी उनकी उम्र का पता नहीं चलता। वहीं सिनेमा जगत की दमदार एक्ट्रेस आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं

खूबसूरती के साथ-साथ एक्ट्रेस के टूटे दिल की दास्ताँन भी बेहद दिलचस्प है, तो आइए एक नजर डालते हैं उनके इस सफर पर।

पहली बार रेखा का नाम अभिनेता जितेंद्र के नाम के साथ जोड़ा गया। जिसमें एक्टर के शादीशुदा होने की वजह से रेखा को काफी कुछ सुनना पड़ा था। 

पहली शादी में रेखा को सास की बदसलूकी का शिकार होना पड़ा।

रेखा और अमिताभ एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों एक नहीं हो पाएं।

कहा जाता है कि रेखा अब भी उनसे प्यार करती हैं और वह जो सिंदूर लगाती हैं वह अमिताभ के लिए है।

कुछ साल बाद रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। लेकिन डिप्रेशन के कारन उनके पति ने आत्महत्या कर ली। 

रेखा के अफेयर का सफर अक्षय कुमार तक पहुंचता है। हालांकि, उन्होंने कभी कोई बयान नहीं दिया।

रेखा के अफेयर की खूब चर्चा हुई लेकिन असल जिंदगी में वह प्यार के लिए तरसती रहीं जो उन्हें कभी नहीं मिला। 

आज भी फैंस रेखा को पर्दे पर देखने का इंतजार करते हैं।