Navratri का नौ दिवसीय पर्व

भारत के हर कोने में नवरात्रि को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।

Navratri नौ दिनों का उत्सव है जिसके दौरान देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और अधिकांश लोग उपवास रखते हैं।

नवरात्रि में लोग सात्विक आहार का सेवन करते हैं।

उत्तर भारत में शारदीय नवरात्रि को विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है।

उत्तर भारत में कन्या पूजा का अधिक प्रचलन है।

नवरात्रि में सबसे लोकप्रिय नृत्य गुजरात राज्य का प्रसिद्ध गरबा और डांडिया-रास माना जाता है।

पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत में, नवरात्रि को दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है।

इस साल की शारदीय नवरात्रि बेहद खास है। इस साल हाथी पर मां दुर्गा का आगमन हो रहा है।

सोमवार से जब नवरात्रि शुरू होती है तो हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा का आगमन होता है। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना बहुत शुभ माना जाता है।

आमतौर पर Navratri मनाने का हर किसी का अपना अलग तरीका होता है लेकिन यह त्योहार हर भारतीय के दिल के करीब है।