spot_img
Newsnowदेशएक दिन में 5,185 नए Covid-19 मामलों के साथ, Mumbai ने अपने...

एक दिन में 5,185 नए Covid-19 मामलों के साथ, Mumbai ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़े।

Mumbai ने मंगलवार को 3,512 नए Covid-19 संक्रमित मामले दर्ज कर अपने सारे रिकॉर्ड तोड़े।

मुंबई: मुंबई (Mumbai)में 24 घंटे में 5,185 नए Covid-19 संक्रमित मामले दर्ज हुए, जिसने अभी तक एक दिन में दर्ज मामलों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बुधवार शाम को सरकारी आंकड़ों से पता चला की पहले के मुक़ाबले इसमें 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, इसी अवधि में वायरस से शहर में छह लोगों ने अपनी जान गवाई। यह पहली बार है जब मुंबई में एक ही दिन में Covid-19 संक्रमित 5,000 से अधिक मामले सामने आए। मुंबई में अब लगभग 30,000 सक्रिय मामले हैं जो एक खतरे की घंटी है।

आज महाराष्ट्र में Covid-19 के 30,535 नए मामले, अकेले Mumbai में 3,775 संक्रमित

मुंबई (Mumbai) में सार्वजनिक और निजी स्थानों पर होली के उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के यादृच्छिक रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) भी करेंगे। होली ना खेलने के आदेश का उल्लंघन करने या परीक्षण से इनकार करने वालों को महामारी रोग अधिनियम या रोग प्रबंधन अधिनियम के तहत आरोपित किया जाएगा और उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही होगी।

Covid​​-19 cases में आए उछाल के बाद महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- ”लॉकडाउन एक विकल्‍प”

ग़ौरतलब है मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को नियमों की अवहेलना करने पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।

महाराष्ट्र – सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है जो तेजी से भारत में Covid-19 मामलों की दूसरी लहर बन रहा है, राज्य में 2.3 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं और 53,000 से अधिक अब तक मारे गए हैं। महाराष्ट्र के कई इलाक़ों में मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहें हैं, राज्य में बुधवार शाम को 31,855 नए मामले आए जबकि मंगलवार को 28,699 मामले दर्ज हुए थे।

Covid-19: महाराष्ट्र में निजी कार्यालय और थिएटर 31 मार्च तक 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वे Covid-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए यह सुनिश्चित करें की लोग कोविद-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें, उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर सभाओं को सीमित करने के लिए भी कहा गया है – थिएटर, हॉल और कार्यालय 31 मार्च तक 50 प्रतिशत क्षमता पर कार्य करेंगे – और नए Covid-19 मामलों की अधिक संख्या की रिपोर्ट करने वाले जिलों में प्राथमिकता से टीकाकरण में तेजी लाएं।