सीएम Yogi Adityanath ने की केंद्रीय बजट 2026 की तारीफ, UP को मिली बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे रिफॉर्म, ग्रोथ और फिस्कल डिसिप्लिन का बजट बताया। लखनऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा, “जब नीति स्पष्ट और नियत साफ होती है, तो उसके सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।”
Yogi Adityanath ने कहा कि बजट 2026 किसान, युवा, महिला और गरीब की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनके अनुसार, यह बजट न केवल आर्थिक मजबूती को दर्शाता है बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त करने की दिशा में भी अहम कदम है।
UP के लिए खुशखबरी
सीएम Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश को मिली सौगातों को गिनाते हुए कहा कि बजट में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है, जिनमें से दो उत्तर प्रदेश के हिस्से में आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस
मुख्यमंत्री ने ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना’ का भी जिक्र किया और कहा कि यह योजना ग्रामीण उत्पादों को ग्लोबल मार्केटिंग नेटवर्क से जोड़ने में मदद करेगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होंगे।
Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने PM Modi का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट केंद्र सरकार की विकास-केंद्रित नीतियों का प्रतिबिंब है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यूपी को मिली ये घोषणाएं आने वाले समय में राज्य के विकास को नई रफ्तार देंगी और केंद्रीय बजट 2026 भारत की आर्थिक उड़ान को और मजबूती देगा।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











