Newsnowव्यापारशेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स में 675 अंकों की तेजी, मार्केट कैप भी...

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स में 675 अंकों की तेजी, मार्केट कैप भी पहली बार 162 लाख करोड़ रु. के ऊपर

  • बाजार की तेजी को बैंकिंग और मेटल शेयर लीड कर रहे हैं
  • कल सेंसेक्स 355 अंक ऊपर 40,616 पर और निफ्टी 95 अंक ऊपर 11,908 पर बंद हुआ था

मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में शानदार तेजी है। सेंसेक्स 675.3 अंक ऊपर 41,292.00 पर और निफ्टी 191.15 अंक ऊपर 12,099.65 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी को बैंकिंग और मेटल शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 2% और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.87% की बढ़त है।

बाजार में शानदार बढ़त के कारण आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 2.57 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 162.05 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो बुधवार को 159.48 लाख करोड़ रुपए था।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में सरकारी बैंक एसबीआई और बीपीसीएल के शेयरों में 5-5 फीसदी की बढ़त है। बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को और टाटा स्टील के शेयरों में 4-4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। जबकि हीरो मोटोकॉर्प और एचडीएफसी लाइफ के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह बीएसई सेंसेक्स 495.98 अंक ऊपर 41,112.12 पर और निफ्टी 153.90 अंक ऊपर 12,062.40 पर खुला।

रुपए का भाव

गुरुवार को भारतीय रुपए में मजबूती देखने को मिल रही है। बाजार में शानदार तेजी के चलते रुपया 74.27 प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। आज सुबह रुपया 40 पैसे ऊपर 74.34 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, कल रुपया 34 पैसे की गिरावट के साथ 74.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार में तेजी की वजह


1. मजबूत ग्लोबल संकेत-
भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी है। इसकी वजह अमेरिका के नैस्डैक और एसएंडपी 500, जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट में शानदार तेजी है। इसके अलावा यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में जो बाइडेन की बढ़त का भी असर है।

2. दिग्गज शेयरों में बढ़त – मार्केट में दिग्गज कंपनियों के शेयरों में शानदार खरीदारी है। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, एसबीआई और कोटक बैंक के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इससे मार्केट की तेजी को सहारा मिल रहा है।

3. इकोनॉमी में सुधार के संकेत- अक्टूबर में अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत नजर आने लगे हैं। आईएचएस मार्किट के अनुसार पीएमई इंडेक्स 54.1 पर पहुंच गया है। इसके अलावा बिजली खपत, ऑटो सेल्स और अन्य के आंकड़ों में सुधार आया है। इसके अलावा दूसरी तिमाही में कंपनियों ने भी मजबूत नतीजे पेश किए हैं।

4. देश में कोरोना- देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। रिकवरी रेट भी 92% के पार पहुंच गया है। इसके अलावा 21 राज्यों में औसत से कम मौत के आंकड़े से बाजार पॉजिटिव है।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1. तिमाही नतीजे – गुरुवार को बर्जर पेंट्स, आदित्य बिरला कैपिटल, अदानी पावर, अदानी ट्रांसमिशन, बजाज इलेक्ट्रिकल, गुजरात गैस, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ट्रेंट अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

2. एसबीआई – बैंक को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 4,574 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही में हुए 3,012 करोड़ रुपए के लाभ की तुलना में यह 51.9% ज्यादा है। बैंक ने कम प्रोविजन किया और साथ ही शुद्ध ब्याज आय (NII) और ऑपरेटिंग इनकम भी बढ़ी। इसलिए इतना ज्यादा फायदा हुआ।

3. एचपीसीएल – सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम की बोर्ड ने 10 करोड़ शेयरों को 250 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बायबैक को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 290% बढ़कर 2975.83 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 761.65 करोड़ रुपए रहा था।

4. सेल – सरकारी स्टील निर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) ने अक्टूबर में 1.34 मिलियन टन स्टील की बिक्री की है। यह पिछले साल की तुलना में 21% अधिक है।

5. पीवीआर, आइनोक्स लाइजर- महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने 5 नवंबर से सिनेमा हाल खोलने की अनुमति दी है।

बुधवार को बाजार का हाल

कल बीएसई सेंसेक्स 355.01 अंक ऊपर 40,616.14 पर और निफ्टी 95 अंक ऊपर 11,908.50 पर बंद हुआ था। बुधवार को बाजार की बढ़त को आईटी और फार्मा शेयरों ने लीड किया था। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 368 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि मेटल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली थी। कल इंडेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। सन फार्मा और डिविज लैब के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। जबकि यूपीएल का शेयर 4% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में खरीदारी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.34% की बढ़त के साथ 367.63 अंक ऊपर 27,847.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 4.41% बढ़त के साथ 497.11 अंक ऊपर 11,777.00 पर बंद हुआ था।वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.20% की बढ़त के साथ 74.28 पॉइंट ऊपर 3,443.44 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। इसमें ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.67% ऊपर बंद हुआ था। दूसरी ओर, फ्रांस का CAC इंडेक्स 2.44% की बढ़त के साथ 4,922.85 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स 1.95% ऊपर 12,324.20 पर बंद हुआ था। आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 332.27 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 641.81 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.88% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img