spot_img
Newsnowदेशउत्तराखंड के गांव में Landslide से 23 वर्षीय महिला लापता

उत्तराखंड के गांव में Landslide से 23 वर्षीय महिला लापता

पिथौरागढ़ के धारचूला अनुमंडल के जोशी गांव में गुरुवार की रात उनके घर के पास Landslide हुआ तब से महिला लापता है।

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के एक गांव में भारी बारिश के कारण हुए Landslide की चपेट में आने से 23 वर्षीय एक महिला लापता हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Landslide के बाद से महिला लापता

पिथौरागढ़ के धारचूला अनुमंडल के जोशी गांव में गुरुवार की रात उनके घर के पास भूस्खलन हुआ।

यह भी पढ़ें: Avalanche in Uttarakhand: तबाही का मंजर, आइ नई सैटेलाइट तस्‍वीरें

अनुमंडल दंडाधिकारी एके शुक्ला ने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल की एक टीम को पशुपति देवी के रूप में पहचानी गई महिला की तलाश के लिए मौके पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन में 13 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों के मुताबिक़ छोटे मोटे भूस्खलन यहाँ अक्सर देखे जा रहे हैं।

spot_img