Himachal में भूस्खलन के बाद घर ढहने से महिला, 4 नाबालिग जिंदा दफन

शिमला: Himachal Pradesh के सिरमौर जिले में भूस्खलन में एक घर गिरने से चार नाबालिगों सहित एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Himachal के खिजवाड़ी गांव की घटना 

उन्होंने बताया कि घटना रविवार देर रात रोनहाट के पास खिजवाड़ी गांव में हुई।

4 buried alive after house collapsed in Himachal landslide
सिरमौर : घटना में महिला का पति घायल हो गया (प्रतिनिधि)

उन्होंने बताया कि इस घटना में ममता (27), उनकी तीन बेटियां आरंग (2), अमीषा (6), इशिता (8), और उनकी भतीजी आकांक्षा (7) की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अचानक आई बाढ़, 6 की मौत, 13 लापता 

उन्होंने बताया कि भूस्खलन के वक्त वे घर के अंदर सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में ममता के पति को चोटें आई हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button