बाली, 3 जुलाई 2025: Indonesia के प्रसिद्ध रिसॉर्ट द्वीप बाली के पास बुधवार रात एक नौका डूबने से कम से कम 61 लोग लापता हो गए हैं। यह जानकारी स्थानीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने दी।
सुराबाया खोज एवं बचाव एजेंसी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार रात लगभग 11:20 बजे (1520 GMT) बाली जलडमरूमध्य में उस समय हुई जब नौका इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा से बाली की ओर जा रही थी।
यह भी पढ़ें: Goa: ICG ने एक नाव को बचाया और एक बड़ी दुर्घटना को टाला
नौका में सवार लोग और वाहन
एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि नौका में कुल 65 लोग सवार थे, जिनमें 53 यात्री और 12 चालक दल सदस्य शामिल थे। इसके अलावा नौका पर 22 वाहन भी थे, जिनमें 14 ट्रक शामिल थे।
राहत और बचाव अभियान तेज़ी से जारी है। गुरुवार सुबह तक 4 लोगों को जीवित बचाया जा सका है, जबकि 61 लोग अब भी लापता हैं। समुद्र में ऊँची लहरें और खराब मौसम बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
Indonesia में समुद्री दुर्घटनाओं का कारण
इंडोनेशिया में समुद्री दुर्घटनाएँ आम हैं क्योंकि यह देश लगभग 17,000 द्वीपों का द्वीपसमूह है और यहाँ नाव परिवहन महत्वपूर्ण साधन है। सुरक्षा मानकों में कमी अक्सर इस प्रकार की घटनाओं का कारण बनती है।
यह भी पढ़ें: Nigeria: नाइजर नदी में नाव पलटने से 27 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च 2025 में बाली तट पर 16 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की मौत हो गई थी। 2018 में सुमात्रा की झील टोबा में एक नाव हादसे में 150 से अधिक लोग मारे गए थे।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
