मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने झांसी के पहले स्मार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने झांसी में पहले स्मार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया। यह अस्पताल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने झांसी की जनता को इस बड़ी सौगात के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट अस्पताल से झांसी के नागरिकों को आधुनिक और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP Budget 2025: सरकार 92,000 नई नौकरियां देगी: सीएम योगी आदित्यनाथ

झांसी को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बड़ी सौगात– Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्मार्ट सिटी मिशन के तहत झांसी में स्वास्थ्य सेवाओं को उच्च स्तर पर ले जाने का यह प्रयास है। इस अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीकों से लैस चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा।

योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि, झांसी के पहले स्मार्ट अस्पताल का उद्घाटन राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल झांसी के लोगों को बल्कि आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।”

Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated the first smart hospital of Jhansi

स्मार्ट अस्पताल के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने झांसी में बने अंतरिक्ष संग्रहालय का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय झांसी के लोगों के लिए ज्ञान और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। इस संग्रहालय ने उद्घाटन के बाद से ही 30 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झांसी के विकास के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और भविष्य में भी इसी तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रहेगा।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करे

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button