Sambhal पुलिस का “परवाह, CARE” अभियान: सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता की नई पहल

Sambhal पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल नेतृत्व में सम्भल पुलिस द्वारा डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान “परवाह, CARE” के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बबराला एवं चन्दौसी कोतवाली क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़े: Sambhal में महिला शक्ति संगठन ने 55 जरूरतमंद कन्याओं की शादी में सहयोग कर बनाया नया रिकॉर्ड

Sambhal पुलिस का “परवाह, CARE” अभियान

Sambhal Police's "Parwah, CARE" campaign: New initiative for awareness of road safety

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी तथा सड़क चिन्हों और संकेतों के महत्व को विस्तार से समझाया। स्थानीय निवासियों, वाहन चालकों, छात्रों और व्यापारियों ने इस जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

Sambhal पुलिस अधीक्षक बिश्नोई ने कहा कि “सम्भल पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। सड़क पर जागरूक नागरिक ही सुरक्षित यातायात का आधार हैं।”

Sambhal Police's "Parwah, CARE" campaign: New initiative for awareness of road safety

इस अभियान को डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से भी प्रचारित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुँचे और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

संभल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button