पूर्व जेडीयू नेता RCP Singh प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए
जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP Singh ने राजनीतिक पटल पर एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी लगभग सात महीने पहले बनाई गई पार्टी AASA (अखिल भारतीय समान अधिकार संगठन) का जन सुराज में विलय करने की घोषणा भी की है।
Shashi Tharoor के नाम पर चुप्पी क्यों? Congress पर Shahzad Poonawala का हमला
RCP Singh का राजनीतिक सफर
आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यकाल के बाद राजनीति में आए आरसीपी सिंह, लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सचिव रहे। बाद में वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री बने, लेकिन नीतीश कुमार से राजनीतिक मतभेद के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
हालांकि भाजपा में भी उन्हें खास जगह नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी AASA बनाई थी। अब जन सुराज से जुड़कर आरसीपी सिंह ने साफ संकेत दिए हैं कि वे बिहार की राजनीति में नए सिरे से सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार हैं।
RCP Singh का जन सुराज से जुड़ना प्रशांत किशोर के लिए एक अनुभवशील और प्रशासनिक दक्ष नेता को साथ लाने जैसा है। इससे पार्टी को न केवल एक राजनीतिक चेहरा मिलेगा बल्कि प्रशासनिक समझ और नीति निर्माण में भी सहूलियत होगी। वहीं, सिंह के लिए यह राजनीतिक पुनर्वास और खुद को फिर से साबित करने का मंच बन सकता है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें