Delhi में ‘येलो अलर्ट’, बारिश और आंधी की आशंका

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार, AQI 85 पर पहुंच गया।

नई दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार, Delhi में मंगलवार को बारिश और आंधी-तूफान के साथ ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar के 12 जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें पूरी जानकारी

Delhi में आज मध्यम बारिश के आसार

'Yellow alert' in Delhi, possibility of rain and thunderstorm

आईएमडी की रंग-कोडित चेतावनी प्रणाली के तहत ‘येलो अलर्ट’ संभावित रूप से प्रभावित मौसम के बारे में “सचेत” रहने की आवश्यकता को इंगित करता है। आईएमडी ने दिन के दौरान सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

'Yellow alert' in Delhi, possibility of rain and thunderstorm

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार, AQI 85 पर पहुंच गया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच को “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच को “मध्यम”, 201 से 300 के बीच को “खराब”, 301 से 400 के बीच को “बहुत खराब” तथा 401 से 500 के बीच को “गंभीर” माना जाता है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button