Sambhal: लोन ऐप के जरिए जबरन वसूली का घोटाला उजागर, 5 गिरफ्तार

जनपद Sambhal पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फ्लैश वॉलेट लोन एप के माध्यम से भोले-भाले लोगों को लोन रिकवरी का झांसा देकर रंगदारी मांगता था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना रजपुरा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
Sambhal: बिना हेलमेट चलने वालों को जागरूक किया गया

Sambhal में फर्जी लोन ऐप रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस के अनुसार, गिरोह मोबाइल एप के जरिए कर्ज देने और फिर वसूली के नाम पर पीड़ितों को डराकर धन उगाही करता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कई अहम सबूत और उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य जुड़े लोगों की तलाश जारी है।
सम्भल से खलील मलिक की ख़ास रिपोर्ट
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











