Shilpa Shetty-Raj Kundra पर कारोबारी से ₹60 करोड़ की ठगी का आरोप

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा Shilpa Shetty और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि यह दंपति अक्सर विदेश यात्राएं करता रहा है।

यह भी पढ़ें: Saiyaara स्टार Ahaan Panday महाराष्ट्र के मंत्री के घर गणपति समारोह में शामिल हुए

Shilpa Shetty-Raj Kundra पर LOC जारी

LOC issued on Shilpa Shetty-Raj Kundra

शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने यह LOC जारी किया है। दरअसल, 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में आरोप लगाया गया था कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक कारोबारी को ऋण-सह-निवेश सौदे में लगभग ₹60 करोड़ का चूना लगाया।

अधिकारियों के अनुसार, LOC का उद्देश्य संदिग्धों को देश छोड़ने से रोकना और आव्रजन व सीमा नियंत्रण चौकियों पर अलर्ट जारी करना है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दंपति से जल्द पूछताछ की जा सकती है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button