Bengal में निजी मेडिकल कॉलेज के पास MBBS छात्रा से Gang-Raped, हालत गंभीर
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की एक टीम दुर्गापुर रवाना हो गई है, जो पीड़िता और उसके माता-पिता से मुलाकात करेगी।

Bengal के दुर्गापुर में शुक्रवार रात एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास ओडिशा की एक दूसरे वर्ष की MBBS छात्रा के साथ Gang-Raped की वारदात सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के शिवापुर इलाके स्थित आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है।
मैसूर Gang-Rape मामले में 5 गिरफ्तार, कर्नाटक पुलिस
घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे की है, जब छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ कॉलेज गेट के पास टहल रही थी। तभी कुछ युवकों ने उन्हें रोका, छात्रा को जबरन पास के सुनसान जंगलनुमा इलाके में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
परिवार ने छात्रा के मित्र पर भी जताया शक

पीड़िता के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ गया मित्र उसे “झूठे बहाने से सुनसान जगह पर ले गया” और बाद में घटना के वक्त मौके से भाग गया। परिवार को शक है कि वह युवक भी इस वारदात में शामिल हो सकता है। आरोपियों ने छात्रा का मोबाइल फोन और ₹5,000 नकद भी छीन लिए।
गंभीर हालत में छात्रा को दुर्गापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें छात्रा का मित्र भी शामिल है। पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।
West Bengal की महिला एवं बाल विकास मंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता शशि पांजा ने कहा कि छात्रा को चिकित्सकीय उपचार के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक परामर्श भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “माता-पिता ने पुलिस जांच पर भरोसा जताया है। ऐसे अपराधों को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए, लेकिन भाजपा हमेशा इन घटनाओं को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखती है।”
Bengal में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि पर NCW ने जताई चिंता

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की एक टीम दुर्गापुर रवाना हो गई है, जो पीड़िता और उसके माता-पिता से मुलाकात करेगी।
NCW की सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा, “बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस इन मामलों में सक्रियता से काम नहीं कर रही, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मुख्यमंत्री से अपील करूंगी कि इस प्रकार के अपराधों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।”
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











