Sambhal: कोहरे व धूंध में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सम्भल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज

यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ उनकी बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकती है।

Sambhal में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सर्दी के मौसम में कोहरे और धूंध से बढ़ने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें: डीएम सम्भल के समक्ष किसान की अपील, प्रधान पति पर ठियाबंदी रोकने का आरोप

Stay safe in the fog! Sambhal police intensify operations

कस्बा बबराला में चलाए गए इस अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्राली, अन्य वाहनों और स्कूली बच्चों की साइकिलों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि घने कोहरे, धूंध या अंधेरे में भी वाहन दूर से स्पष्ट रूप से दिखाई दें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

यह भी पढ़ें: सम्भल में पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, एमजीएम कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Sambhal पुलिस ने इस अवसर पर आमजन से अपील की कि—

Stay safe in the fog! Sambhal police intensify operations
  • कोहरे के समय वाहन धीमी गति से चलाएं।
  • फॉग लाइट का सही उपयोग करें।
  • हेडलाइट को लो बीम पर रखें।
  • नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं
  • ओवर स्पीडिंग से बचें और गलत दिशा में वाहन न चलाएं

यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ उनकी बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकती है।

यह भी पढ़ें: Sambhal में संविधान दिवस पर अधिकारियों व पुलिस बल ने ली निष्ठा की शपथ

Stay safe in the fog! Sambhal police intensify operations

Sambhal से खलील मलिक की ख़ास रिपोर्ट

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button