West Bengal के Budget को लेकर BJP-TMC में सियासी घमासान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य के Budget को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार का बजट विकास के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देता है। त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के नेतृत्व में तुष्टिकरण की गहरी खाई में गिरता जा रहा है और यह बात हालिया बजट से साफ दिखाई देती है।
Budget के आंकड़ों पर उठाए सवाल
सुधांशु त्रिवेदी ने Budget के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मदरसों के लिए 5713 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं उद्योग और वाणिज्य के लिए केवल 1400 करोड़ रुपये और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए 217 करोड़ रुपये रखे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के बजाय वोटबैंक की राजनीति को प्राथमिकता देता है।
विज्ञान और शोध को लेकर चिंता
त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह वही राज्य है जहां सत्येंद्र नाथ बोस, जगदीश चंद्र बोस और अमल कुमार रॉय चौधरी जैसे महान वैज्ञानिक हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे राज्य में विज्ञान और शोध के लिए केवल 82 करोड़ रुपये का प्रावधान करना सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है।
Delhi में राशन कार्ड पर भ्रष्टाचार का आरोप, AAP ने BJP सरकार को घेरा
विकास मॉडल पर सवाल
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट औद्योगिक विकास और तकनीकी प्रगति को नजरअंदाज करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार राज्य को पिछड़ेपन की ओर धकेल रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता देना और उद्योग-विज्ञान जैसे क्षेत्रों को कम महत्व देना सिर्फ संयोग है।
BJP का विकास मॉडल
त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी सोच के साथ समग्र विकास की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने दावा किया कि राज्य का विकास तभी संभव है जब उद्योग, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में संतुलित निवेश किया जाए।
Delhi में गड्ढे ने ली युवक की जान, Saurabh Bhardwaj ने BJP को घेरा
जनता से BJP को मौका देने की अपील
सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे राज्य के भविष्य और विकास को ध्यान में रखते हुए भाजपा को अवसर दें। उनके बयान के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज होने की संभावना जताई जा रही है और बजट को लेकर राजनीतिक बहस और गहराने की उम्मीद है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











