NewsnowदेशTamil Nadu में लगातार तीसरे दिन 2000 से अधिक नए Covid-19 मामले...

Tamil Nadu में लगातार तीसरे दिन 2000 से अधिक नए Covid-19 मामले दर्ज किए गए

Tamil Nadu में पिछले 24 घंटों में 1,352 Covid-19 मरीज़ ठीक हुए, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 8,55,085 हो गई।

चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में आज लगातार तीसरे दिन 2,000 से अधिक नए Covid-19 मामले दर्ज किए गए, जबकि राज्य में वायरस के कारण 14 लोगों की मौत हो गई।

आज कुल 2,279 मामले दर्ज किए गए जिससे राज्य में Covid-19 के कुल मामले 8,81,752 हो गए। पिछले 24 घंटों में 1,352 Covid-19 मरीज़ ठीक हुए, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 8,55,085 हो गई। राज्य (Tamil Nadu) में Covid-19 से मृत्यु की संख्या 12,684 है, जबकि वर्तमान में 13,983 सक्रिय मामले हैं।

Covid-19: संक्रमितों की संख्या 98.26 लाख के पार, 24 घंटों में 30,000 नए मामले सामने आए।

पिछले कुछ हफ्तों में दैनिक संक्रमण में लगातार वृद्धि के साथ, तमिलनाडु (Tamil Nadu) ने रविवार को 2,194 Covid-19 मामलों और शनिवार को 2,089 मामलों को दर्ज किया।

पिछली बार राज्य ने 17 जून, 2020 को दैनिक मामलों में 2,000 का आंकड़ा पार किया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा की महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ ने दैनिक COVID-19 मामलों की एक उच्च संख्या की रिपोर्ट की है और पिछले 24 घंटों में रिपोर्ट किए गए नए संक्रमण का 84.5 प्रतिशत हिस्सा इन राज्यों का है।

एक दिन में 5,185 नए Covid-19 मामलों के साथ, Mumbai ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़े।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 68,020 नए मामले दर्ज किए, जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 40,414, इसके बाद कर्नाटक में 3,082 जबकि पंजाब में 2,870 नए मामले दर्ज किए गए।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img