Sambhal: ग्राम प्रधान पर दो प्लॉट हड़पने और छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

आरोप है कि उसने दूसरा प्लॉट भी किसी अन्य व्यक्ति के नाम लिखवा लिया और मानसिक दबाव बनाकर विक्रांत का भविष्य बर्बाद करने की धमकी देता रहा।

यूपी के जनपद Sambhal में एक बड़ा धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जिसमें शहजादी सराय निवासी विशेष कुमार सैनी ने आरोप लगाया है कि उसके भांजे विक्रांत सैनी की दो प्लाटों की जमीन जालसाजी से हड़प ली गई।

Sambhal से दिल्ली तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 500 कार्यकर्ता महारैली में हुए शामिल

Sambhal में प्लॉट जालसाज़ी का मामला

Sambhal: The village headman is accused of grabbing two plots of land and instigating a student to commit suicide.

विशेष कुमार के अनुसार, विक्रांत करीब 15 वर्षों से रायसत्ती थाना क्षेत्र स्थित नई बस्ती रेलवे स्टेशन के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान चेतन स्वरूप निवासी बढई वाली बस्ती, लोधी सराय ने उसे मीठी बातों में फंसाकर 289.2 वर्ग मीटर के एक प्लॉट का बैनामा मात्र 4 लाख 20 हजार रुपये में करवा लिया, जबकि वास्तविक कीमत करीब 32 लाख रुपये थी। चेतन स्वरूप ने शेष 28 लाख रुपये बाद में घर पर देने का भरोसा दिलाया, पर वह न तो पैसे दिए और न ही बैनामा वापस किया, बल्कि लगातार डराता-धमकाता रहा।

आरोप है कि उसने दूसरा प्लॉट भी किसी अन्य व्यक्ति के नाम लिखवा लिया और मानसिक दबाव बनाकर विक्रांत का भविष्य बर्बाद करने की धमकी देता रहा। इन परिस्थितियों से आहत होकर विक्रांत ने 19 दिसंबर 2025 की रात जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम सम्भल पुलिस द्वारा कराया गया, जिसके बाद विशेष कुमार को कागज़ातों व परिजनों के माध्यम से पूरे फर्जीवाड़े का पता चला।

Sambhal: The village headman is accused of grabbing two plots of land and instigating a student to commit suicide.

उसने थाना कोतवाली सम्भल में तहरीर दी, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिससे न्याय की गुहार लगाते हुए वह समाधान दिवस पर शिकायत लेकर पहुंचा है और अभी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहा है।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button