टैरिफ विवाद पर Akhilesh Yadav का हमला: “ये बुरे दिनों की शुरुआत है”

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की खराब हालत और जीवन स्तर में सुधार न होने की समस्याएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर साल बहुत से लोग भारत छोड़कर जा रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा पर Akhilesh Yadav ने कहा कि पिछले 11 सालों से सरकार दोस्ती के दावे करती रही है, और आज देश को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

Trump ने जापान के साथ ‘बड़े’ व्यापार समझौते की घोषणा की, जापानी वस्तुओं पर 15% टैरिफ बरकरार रखा

अर्थव्यवस्था व रोजगार को लेकर Akhilesh Yadav की चिंता

उन्होंने इसे बुरे दिनों की शुरुआत बताते हुए कहा कि देश के युवाओं को रोज़गार चाहिए और अर्थव्यवस्था सुधरने पर ही रोजगार मिल सकता है। Akhilesh Yadav ने चिंता जताई कि इस प्रकार की रुकावटों से देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर होगा। ट्रंप द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को खस्ता हालत में बताने संबंधी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि उन पर ध्यान देने से अधिक ज़रूरी है कि हम अपनी स्थिति पर ध्यान दें।

Akhilesh Yadav's attack on tariff dispute: "This is the beginning of bad days"

Akhilesh Yadav ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की खराब हालत और जीवन स्तर में सुधार न होने की समस्याएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर साल बहुत से लोग भारत छोड़कर जा रहे हैं, और यदि अमेरिका इस प्रकार की टिप्पणी कर रहा है तो इसके पीछे कोई न कोई आधार अवश्य है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button