Delhi में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने नियम बदलकर गरीबों से पैसा लूटने का रास्ता खोल दिया है।
₹800 करोड़ के घोटाले की आशंका
सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि नए नियमों के चलते राशन कार्ड बनवाने में बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी होगी और करीब ₹800 करोड़ तक का घोटाला हो सकता है। उन्होंने कहा कि गरीब सिर्फ राशन लेना चाहता है, लेकिन सरकार उसे भ्रष्ट व्यवस्था में फंसा रही है।
पुराने नियम खत्म, नए नियम लागू
आम आदमी पार्टी नेता ने बताया कि साल 2015 में अरविंद केजरीवाल सरकार ने ₹1 लाख सालाना आय तक वाले परिवारों के लिए “पहले आओ–पहले पाओ” के आधार पर राशन कार्ड बनवाने का नियम बनाया था। इससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी थी। लेकिन भाजपा सरकार ने अब यह व्यवस्था खत्म कर दी है।
Jalandhar कोर्ट का बड़ा फैसला: BJP नेता Kapil Mishra द्वारा साझा किया गया वीडियो फर्जी
Delhi के कमिटी सिस्टम पर सवाल
उन्होंने कहा कि फिलहाल दिल्ली में करीब 11 लाख लोग राशन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने कमिटी बना दी है, जो तय करेगी कि किसका कार्ड बनेगा और किसका नहीं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह सिस्टम भ्रष्टाचार और सिफारिश को बढ़ावा देगा।
BJP मेयर के बयान पर सियासी घमासान, AAP नेता Saurabh Bhardwaj का तीखा पलटवार
राशन दफ्तर खत्म करने का आरोप
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभाओं से राशन दफ्तर हटा दिए हैं। अब अगर किसी का राशन कार्ड कटता है, तो उसे दलालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि पहले 8 लाख 27 हजार लोगों के राशन कार्ड काटने का नोटिस जारी किया गया और अब नए नियम लागू कर दिए गए।
AAP का आरोप
आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और गरीब विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। पार्टी ने मांग की कि पुराने पारदर्शी नियम बहाल किए जाएं और राशन कार्ड प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
