Falakata Rally में Amit Shah का एलान, घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी

पश्चिम बंगाल के फालाकाटा में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री Amit Shah ने राज्य की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर कई गंभीर आरोप लगाए और भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

‘बंगाल में भी बनेगी कमल की सरकार’: Amit Shah

Amit Shah ने कहा कि त्रिपुरा, असम और बिहार में भाजपा की सरकार है और अब पश्चिम बंगाल में भी “कमल” खिलाने का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को आतंकवाद से मुक्त किया गया, आर्टिकल 370 हटाया गया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। उनके मुताबिक, अब बंगाल में भी सुरक्षा और विकास का वही मॉडल लागू किया जाएगा।

Election 2026: Amit Shah का बड़ा गेम प्लान, Bengal के लिए विकास का वादा

कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

गृह मंत्री Amit Shah ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने संदेशखली और अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर राज्य सरकार ने पर्याप्त कार्रवाई नहीं की।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाएं किसी भी समय बिना डर के बाहर निकल सकेंगी और कानून का राज स्थापित किया जाएगा।

‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ पर सख्ती का वादा

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “लव जिहाद” और “लैंड जिहाद” जैसे मुद्दों पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिसे खत्म किया जाएगा।

Amit Shah ने Bengal में भरी हुंकार, बोले TMC का हिसाब अब होगा साफ

चाय बागान मजदूरों के लिए घोषणाएं

अमित शाह ने चाय बागान मजदूरों के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 500 रुपये तक की जाएगी। इसके अलावा, मजदूरों को जमीन का अधिकार देने और उनके लिए मॉडल स्कूल खोलने का भी वादा किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों को आर्थिक सहायता के रूप में सीधे पैसे दिए जाएंगे और उनके प्रोविडेंट फंड से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

भ्रष्टाचार और घोटालों पर हमला

गृह मंत्री ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि कई घोटालों में बड़ी राशि का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद हर एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमित शाह ने गोरखा मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा इस समस्या का संवैधानिक समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस दिशा में सहयोग नहीं कर रही है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version