Hardoi नगरपालिका के खिलाफ स्थानीय लोगों में फूटा आक्रोश

उत्तर प्रदेश: Hardoi की शाहबाद नगर पालिका नामित सभासद ने सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ अधिशासी अधिकारी का किया घेराव जमकर की नारेबाजी। 

Hardoi के शाहाबाद नगर में इन दिनों डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारी तेजी के साथ पैर पसार रही है लेकिन नगर पालिका की तरफ से साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से नगर में ध्वस्त है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। 

आज नगरपालिका के नामित सभासद पवन रस्तोगी सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका चोर है के जमकर नारे लगाए।

Anger erupted among local people against Hardoi municipality

Hardoi नगर पालिका के कर्मचारी मौके से रफूचक्कर

स्थानीय लोगों का आक्रोश देखकर नगर पालिका के कर्मचारी मौके से रफूचक्कर हो गए, वहीं अधिशासी अधिकारी को आक्रोशित महिलाओं ने चेंबर में ही बंद करने का प्रयास किया।

Anger erupted among local people against Hardoi municipality7
आक्रोशित महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी को चेंबर में बंद करने का किया प्रयास

सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँची और बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। 

आक्रोशित महिलाओं की पुलिस से भी नोकझोंक हुई और बड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों को शांत कराया गया।

Anger erupted among local people against Hardoi municipality3

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला कराया शांत

फिलहाल अधिकारीयों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि स्थानीय निवासियों की जो भी मांगे हैं वह जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।  

आज नगरपालिका के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला है इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button