Sambhal: भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय एकता विहार कॉलोनी, सम्भल में आत्मनिर्भर भारत अभियान विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री माननीय गुलाब देवी जी एवं जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह जी ने संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की एक राष्ट्रीय पहल है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ना, “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” की भावना को मजबूत करना और वोकल फॉर लोकल का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
Sambhal में बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ में स्वदेशी संकल्प
अभियान का औपचारिक शुभारंभ 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर किया गया। इसके तहत देशभर में जिला एवं मंडल स्तर पर समितियों का गठन किया गया है — 1033 जिलों में से 938 जिलों और 17702 मंडलों में से 15675 मंडलों में अभियान समितियों का सफलतापूर्वक गठन हो चुका है।
28 सितंबर को बूथ स्तर पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने स्वदेशी उपकरणों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और स्वदेशी संकल्प पत्र भरे।
प्रेस वार्ता में परमेश्वर लाल सेनी, मुकुल कुमार रस्तोगी, प्रभात शर्मा, मनोज कथेरिया, विपिन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल और सनी चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संभल से खलील मलिक की खास रिपोर्ट
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
