Bareilly की सरकारी जमीन पर भाजपा नेता का कब्जा, 8 साल बाद कुर्की नोटिस
बरेली/यूपी: Bareilly में भाजपा नेता, कानून को अपनी जेब में होने का दावा करने वाले आज खुद कानून की गिरफ्त में, भाजपा के तत्कालीन राजस्व मंत्री छात्रपाल गंगवार के भतीजे के घर पहुंचा कुर्की का नोटिस।
पुलिस ने दमखोदा स्थित घर पर किया चस्पा, दी चेतावनी।
Bareilly से भाजपा नेता पर 8 साल पुराना मामला

मंत्री के भतीजे दुष्यंत गंगवार पर 8 साल पहले सरकारी ज़मीन पर कब्ज़े का मामला दर्ज हुआ था, मामला कोर्ट में चल रहा था, कोर्ट के लगातार नोटिस देने के बाद भी, किसी भी तारीख़ पर नहीं गया मंत्री का भतीजा दुष्यंत, अब कोर्ट ने किया सिआरपीसी 82 के तहत कुर्की का आदेश जारी। अब भी नहीं पहुँचने पर होगी कड़ी कार्यवाही।

योगी सरकार में रहें है राजस्व मंत्री छात्रपाल गंगवार, उन्हीं के भतीजे हैं दुष्यंत गंगवार, जिसकी बजह से गवानी पड़ी विधायकी, अब दुष्यंत की पत्नी है दमखोदा की ब्लॉक प्रमुख।
यह भी पढ़ें: Bareilly पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान
लोगों का कहना है की सत्ता के नशे में जनता के साथ गलत व्यवहार करना और जबरन परेशान करना उनकी आदत सी बन गई थी।

जनता भी उनसे थी नाराज़, लोगों का कहना है की इसी बजह से मंत्री छात्रपाल को बहेड़ी विधानसभा से गवानी पड़ी थी अपनी विधायकी।
अब कोर्ट का आदेश है की अगर अब 15 दिन में कोर्ट में हाज़िर नहीं हुआ दुष्यंत तो आईपीसी धारा 83 के तहत संपप्ति कुर्क कर ली जाएगी।
बरेली से दीपक चतुर्वेदी की रिपोर्ट











