NewsnowसेहतCopper के बर्तन में हल्दी वाला पानी पीना सेहत के लिए है...

Copper के बर्तन में हल्दी वाला पानी पीना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें इसके फायदे

तांबे के बर्तन को साफ रखना जरूरी है। तांबे के बर्तन में पानी को ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए। 15-20 दिन तक लगातार तांबे के बर्तन में पानी पीने के बाद दो या तीन दिन का ब्रेक लें।

नई दिल्ली: Copper के बर्तन में पका खाना हो या उसमें रखा पानी, सभी के कई फायदे हैं। सदियों से लोग इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी फायदेमंद होता है। यह पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़े: Staying Hydrated: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जल संतुलन का महत्व

तांबे के बर्तन में रखा पानी दिल, किडनी और आंखों के लिए सबसे अच्छा होता है। इसमें एंटी-एजिंग प्रभाव भी होते हैं जो आपको जवां बनाए रखते हैं। तो आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

Copper के बर्तन में हल्दी वाला पानी पीने के फायदे:

Drinking turmeric water in a copper vessel is beneficial for health, know its benefits
  • पाचन क्रिया में सुधार: Copper के बर्तन में रखा पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। दरअसल, तांबा पाचन एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करने में मदद करता है और पेट फूलने और गैस जैसी समस्याओं से बचाता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है: तांबा एक ऐसा खनिज है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। तांबे के एंटी-इंफ्लेमेटरी, जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद: तांबे के बर्तन में पानी पीने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है और झुर्रियां कम होती हैं। यह मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकने और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
  • संक्रमण से सुरक्षा: तांबे में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही तांबे के बर्तन में पानी पीने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

क्या हम पूरे दिन तांबे का पानी पी सकते हैं?

Drinking turmeric water in a copper vessel is beneficial for health, know its benefits

Copper की बोतल में रखा पानी पीना फायदेमंद तो है, लेकिन हर समय नहीं। क्योंकि इससे शरीर में कॉपर की अधिकता हो सकती है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं, इस बोतल में रोजाना पानी भरकर रखने से जंग भी लग सकती है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है।

Copper के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका

Copper के बर्तन को साफ रखना जरूरी है। तांबे के बर्तन में पानी को ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए। 15-20 दिन तक लगातार तांबे के बर्तन में पानी पीने के बाद दो या तीन दिन का ब्रेक लें।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img