Bihar विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में, तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, तेज प्रताप यादव अपने पारंपरिक गढ़ महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कहा कि उसका लक्ष्य “ऊर्जावान और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों” को मैदान में उतारना है जो युवाओं और जमीनी स्तर के मतदाताओं से जुड़ सकें।
गौरतलब है कि राजद से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम से एक नई पार्टी बनाई थी। अब उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और अपने परिवार के खिलाफ खुलकर बगावती तेवर अपना लिए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि आगामी चुनावों में वह राजद को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Bihar विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची
Bihar Elections 2025: एनडीए में सीट बंटवारा तय, भाजपा-जदयू को 101-101सीटें और एलजेपी(R) को 29 सीटें
तेज प्रताप ने तेजस्वी पर साधा निशाना
तेज प्रताप यादव हाल ही में अपने छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करके सुर्खियों में आए थे। यह दरार तब सामने आई जब तेजस्वी ने एक सार्वजनिक बयान में आरोप लगाया कि तेज प्रताप ने पार्टी का हिस्सा रहते हुए भी राजद के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं।
इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने कहा, “वह मेरे छोटे भाई हैं, इसलिए उन्हें समझना चाहिए कि राम कौन हैं और लक्ष्मण कौन… उन्हें मर्यादा का पालन करना चाहिए और अपने बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए… खैर, मैं इन बातों पर ध्यान नहीं दे रहा हूँ… वह जो भी कर रहे हैं, अपनी बुद्धि और समझदारी से कर रहे होंगे।”
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
