Bijnor में नील गाय से टकराकर बाइक सवार किसान की मौत 

बिजनौर/उ.प्र: Bijnor के जनपद अफजलगढ क्षेत्र में नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। 

Bijnor के कालागढ़ रोड का हादसा 

गांव निवासी राजपाल पुत्र हरनाम देर साय बाइक से अपने खेत से गांव जा रहा था। जैसे ही कालागढ़ रोड पर पंहुचा अचानक वहां से गुज़र रही नीलगाय की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Bijnor Bike riding farmer dies after colliding with Nilgai

राहगीरों ने घायल राजपाल को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान किसान की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में फर्जी दरोगा बन की 1 लाख की ठगी, पहुंचा जेल

इस तरह के हादसे अक्सर इन इलाक़ों में देखने को मिल जाते है। प्रशासन अपनी आँखें मूँद कर बैठा है।

बिजनौर से संवाददाता मोहम्मद रहमान की रिपोर्ट 

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button