BJP ने Fake Video बनाकर किया गुरुओं का अपमान! Forensic जांच में खुलासा | Saurabh Bharadwaj

भाजपा ने फर्जी वीडियो बनाकर सिख गुरुओं का अपमान किया, लेकिन पंजाब पुलिस की फोरेंसिक जांच ने उनकी पोल खोल दी। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आज 10 जनवरी 2026 को इसे बेनकाब किया। क्या है पूरा मामला? चलिए जानते हैं।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के एक वीडियो को भाजपा (BJP) नेता कपिल मिश्रा ने एक्स पर शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि आतिशी ने सिख गुरुओं के नाम का अपमान किया है। भाजपा के कई मंत्रियों और नेताओं ने इसे वायरल कर पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश की। लेकिन सच ये है कि वीडियो फर्जी था!

फोरेंसिक जांच का खुलासा

जालंधर के एक सिख भाई ने कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पंजाब पुलिस की फोरेंसिक टीम ने वीडियो की जांच की और रिपोर्ट में साफ कहा- आतिशी के मुंह से ‘गुरु’ शब्द ही नहीं निकला! वीडियो टेम्पर्ड और एडिटेड है। भाजपा ने गुरु साहिबान के नाम पर बेअदबी की है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, “पंजाब पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।”

AAP नेताओं का BJP पर हमला

सौरभ भारद्वाज: भाजपा के मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमा चलेगा। ये सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश है।

संजय सिंह: मोदी-अमित शाह को दरबार साहिब जाकर माफी मांगनी चाहिए, जूते साफ करने की सेवा करें।

अनुराग ढांडा: भाजपा और कांग्रेस दोनों बेअदबी के जिम्मेदार। सिख समाज कभी माफ नहीं करेगा।

भाजपा की गंदी राजनीति

भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए धर्म की आड़ लेती है। फर्जी वीडियो फैलाकर दंगे भड़काने की कोशिश! जालंधर पुलिस ने कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। AAP मांग कर रही है- कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द हो और अपमान करने वाले विधायकों को 6 महीने सस्पेंड किया जाए।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version