Deoria में धोखे से भाई की ज़मीन करवाई अपने नाम, ग्रामीणों का हंगामा 

देवरिया/यूपी: Deoria के तरकुलवा थाना क्षेत्र में भाई ने भाई की संपत्ति को अपने नाम कर भाई के बच्चे को किया  बेघर  नाबालिक बच्चे को एक वक्त की रोटी दे कर 15 साल तक बच्चे को पाला ।

Deoria जनपद के फरेंदाहां गांव का मामला 

यह धोखाधड़ी का मामला देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेंदाहां गांव का है। ग्रामीणों का कहना है, कि बच्ची जब लगभग एक वर्ष की थी तभी उसके पिता की मौत मुम्बई सड़क दुर्घटना में हो गई। 

यह भी पढ़ें: Deoria में बच्चों से पंखा चलवाती प्रधानाध्यापिका, विडियो वायरल

माँ ने मासूम बच्ची को छोड़ कर दूसरी शादी कर ली और चली गई। बच्ची को गांव के ही एक व्यक्ति ने पाला पोसा तब तक संपत्ति की कोई बात नहीं थी, तभी दिनांक 29-04 2022 को बच्ची के बड़े पिता ने ब्लॉक अधिकारियों को मिल कर परिवार रजिस्टर पर बच्ची को अपनी पुत्री दर्शाते हुए भाई की पूरी संपत्ति को अपनी पत्नी के नाम दर्ज करा लिया। 

यह देख ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया, इसकी भनक अधिकारियों को लगते ही एक जांच टीम लगा दी गई है।

जांच टीम के सदस्य संजय सिंह ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पिता की मौत के बाद उसके बड़े पिता ने बच्ची को कूटरचित तरीके से पहले कागजों में अपनी बेटी बनाया, उसके बाद पूरी सम्पति पर अपने पत्नी का नाम दर्ज करा लिया। जो की गलत है और जांच में भी गलत पाया गया।

देवरिया से लालबाबू की रिपोर्ट 

Exit mobile version