होम क्राइम Delhi: कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा के सिर पर रॉड से हमला,...

Delhi: कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा के सिर पर रॉड से हमला, मौके पर ही मौत

हमले के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अस्पताल अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Delhi: Kamla Nehru College student attacked with rod on head, dies on the spot

New Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार को एक कॉलेज की छात्रा पर रॉड से हमला किया गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित की पहचान कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा नरगिस के रूप में हुई, जिस पर कॉलेज परिसर के बाहर हमला किया गया।

यह भी पढ़ें: West Bengal के मालदा में मणिपुर जैसी घटना, 2 महिलाओं को दिनदहाड़े अर्धनग्न कर पीटा गया

हमले के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अस्पताल अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास हुई, जो मालवीय नगर पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

Delhi Police मामले की जांच मे जुटी

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि “हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, लड़की पर रॉड से हमला किया गया। मामले मे आगे की जांच जारी है।”

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने लिया मामले पर संज्ञान

Delhi महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि ”दिल्ली में जहां एक महिला की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी ओर, मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में एक लड़की की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Karnataka में पत्नी के अफेयर के शक में पति ने दोस्त का काटा गला

दिल्ली बेहद असुरक्षित है। इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। सिर्फ अखबारों की खबरों में लड़कियों के नाम बदल दिए जाते हैं,अपराध नहीं रुकते।”

Exit mobile version