spot_img
NewsnowदेशHardoi में कांग्रेस नेताओं ने ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ मामले...

Hardoi में कांग्रेस नेताओं ने ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ मामले पर किया प्रदर्शन

हरदोई में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ मामले पर जताया आक्रोश। कहा हम गरीबों मजलूमों नौजवानों की आवाज उठाते रहेंगे, सरकारें बदलती रहती हैं ईडी वाले सचेत हो जाएं।

हरदोई/उ.प्र: ईडी के द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछताछ किए जाने के मामले में नाराज होकर Hardoi में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन किया और पुलिस लाइन के सामने गांधी पार्क में धरना दिया।

Congress leaders demonstrated in Hardoi
Hardoi में कांग्रेस नेताओं ने ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ मामले पर किया प्रदर्शन

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम गांधी के अनुयाई हैं सावरकर के नहीं जो डर जाएंगे। उन्होंने कहा जितना हमें प्रताड़ित किया जाएगा हम उससे बेहतर तरीके से उठकर खड़े हो जाएंगे और गरीबों मजदूरों नौजवानों की बात कहेंगे।

उनका कहना की सरकार के इशारे पर ईडी परेशान कर रही है, ईडी वाले सचेत हो जाएं सरकारें बदलती रहती है।

Hardoi में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

Congress leaders demonstrated in Hardoi
Hardoi में कांग्रेस नेताओं ने ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ मामले पर किया प्रदर्शन

हरदोई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा त्याग साहस और सत्य की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गाँधी।

उन्होंने कहा मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है। श्री आशीष कुमार ने कहा त्यागी व बलिदानी गांधी परिवार को ईडी के द्वारा परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा राहुल ने सही कहा है कि देश में लोकतंत्र समाप्त हो रहा है। महिलाओं, बेरोजगारी जीएसटी पर सवाल करने वाले जेल भेजे जा रहे हैं। जेल भेजा जाए या काला पानी की सजा दे दी जाए सच दबाया नहीं जा सकता।

Congress leaders demonstrated in Hardoi
Congress leaders demonstrated in Hardoi

उन्होंने कहा कि ईडी वाले भी सचेत हो जाएं सरकारे बदलती रहती हैं सत्याग्रह से हमने अंग्रेजों को भगा दिया तो अंग्रेज परस्तों को भी हटा देंगे। इस दौरान तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

spot_img