Sambhal में मंदिर की प्राचीन दीवार तोड़ने का विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज
जब गौरव सैनी ने मजदूरों से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि यह काम मंदिर के महंत द्वारा कराया जा रहा है। इस पर गौरव सैनी ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया।

उत्तर प्रदेश के जनपद Sambhal के हयातनगर थाना क्षेत्र में गौरव सैनी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, सम्भल-बहजोई मार्ग स्थित पतालेश्वर मंदिर की प्राचीन दीवार को तोड़कर नई दीवार बनाने के लिए कुछ मजदूर आए। गौरव सैनी ने बताया कि मजदूरों ने बिना सूचना दिए उनकी प्रॉपर्टी में प्रवेश कर मंदिर की दीवार तोड़नी शुरू कर दी।
Sambhal में ईद मिलादुन्नबी की रौनक, 1500 साला झंडों की मांग सबसे अधिक
जब गौरव सैनी ने मजदूरों से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि यह काम मंदिर के महंत द्वारा कराया जा रहा है। इस पर गौरव सैनी ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही मजदूर मौके से फरार हो गए।
“Sambhal प्रशासन ने पहले ही मंदिर की संपत्ति मुक्त कराई थी : महंत”

मंदिर के महंत जुगल किशोर मिश्रा ने बताया कि पूर्व में सम्भल प्रशासन द्वारा मंदिर की संपत्ति को सैनी परिवार से कब्जा मुक्त कराया गया था और यह जमीन मंदिर के आपचक की है।
स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उपजिलाधिकारी सम्भल का फोन बंद था और एडिशनल एसपी सम्भल का फोन रिसीव नहीं हो पाया।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











