नई दिल्ली: ओडिशा में बरगढ़ जिले के जगदलपुर कैंप में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जवान की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी प्रसन्नजीत पाल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली
CRPF के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुदकुशी की
बरगढ़ पुलिस के अनुसार, पाल एक सुरक्षा टॉवर में रात की ड्यूटी पर था और कथित तौर पर आधी रात को उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

घटना के बाद प्रसन्नजीत पाल को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: CRPF के 3 जवान छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली फायरिंग में घायल
जानकारी के अनुसार सिपाही दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था, हो सकता है परिवार में किसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया हो।