Bulandshahr में दिन दहाड़े युवक पर जानलेवा हमला: पुलिस 

बुलंदशहर/उप्र: Bulandshahr में बीच रोड पर अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली। कोतवाली पुलिस ने दी जानकारी।

आज सुबह बुलन्दशहर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को दिन दहाड़े सड़क पर गोली मारकर घायल कर दिया। हमले में युवक के हाथ में लगी गोली।

Bulandshahr की कैलाशपुरी कॉलोनी की घटना

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की कैलाशपुरी कॉलोनी में यह ख़ौफ़ नाक घटना हुई। अभी तक घटना के कारण और हमलावरों के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: बुलन्दशहर में पुलिस ने किया अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा

बीच रोड पर अज्ञात हमलावर ने युवक को मारी गोली, घायल युवक को राहगीरों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंच घायल युवक से घटना की जानकारी ले रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जल्दी ही इस मामले का ख़ुलासा किया जाएगा।

बुलंदशहर से सुल्तान अंसारी की रिपोर्ट

Exit mobile version