नई दिल्ली- Delhi CM रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को हमला हुआ। घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
2023 में Delhi को सबसे भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ा, इस बार सरकार तैयार है: CM Rekha Gupta
भाजपा की प्रतिक्रिया
दिल्ली भाजपा ने इस घटना को “हादसा” करार दिया और इसकी कड़ी निंदा की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा: “सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक हादसा हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस जांच में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।”
कांग्रेस का रुख
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी घटना की निंदा करते हुए इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा: “मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं। अगर वह ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी और खासकर महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकती हैं? यह घटना दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है।”
Delhi CM का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
घटना से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री गुप्ता ने यमुना बाज़ार क्षेत्र का दौरा किया, जहाँ उफनती यमुना नदी का पानी घुस गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और एक-दो दिनों में जलस्तर घट जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा: “स्थिति नियंत्रण में है। सुबह जलस्तर 206 मीटर तक पहुँचा था लेकिन यह और नहीं बढ़ा। एक-दो दिन में पानी घट जाएगा। प्रभावित लोगों के लिए स्कूलों में रहने व भोजन की व्यवस्था की गई है और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।”
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
