डीएम Sambhal के समक्ष किसान की अपील, प्रधान पति पर ठियाबंदी रोकने का आरोप

सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में खेती की जमीन के लिए ठियाबंदी कराने की मांग करते हुए हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम घुघावली निवासी उस्मान ने आरोप लगाया कि प्रधान पति हाजी मोहम्मद अली सेट ने उससे एक लाख रुपये की मांग की।

सम्भल के ग्राम शेरपुर के प्रधान पति हाजी मोहम्मद अली सेट के खिलाफ एक पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया से न्याय की गुहार लगाई है।

Sambhal में एआरटीओ और शुगर मिल प्रबंधन की पहल, सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुआ रिफ्लेक्टर अभियान

Sambhal में प्रधान पति पर भ्रष्टाचार का आरोप

सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में खेती की जमीन के लिए ठियाबंदी कराने की मांग करते हुए हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम घुघावली निवासी उस्मान ने आरोप लगाया कि प्रधान पति हाजी मोहम्मद अली सेट ने उससे एक लाख रुपये की मांग की।

वहीं इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए हाजी मोहम्मद अली सेट ने कहा कि कागज़ों में जमीन कम दर्ज है जबकि मौके पर अधिक निकली है, और किसान ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर रखा था, जिसे सरकारी प्रक्रिया के तहत खाली कर सड़के में शामिल किया गया है। उन्होंने एक लाख रुपये मांगने के आरोप को पूरी तरह निराधार बताया।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Exit mobile version