spot_img
NewsnowदेशHardoi में बरसात के लिए किसानों ने मांगी दुआ

Hardoi में बरसात के लिए किसानों ने मांगी दुआ

सूखे जैसे हालातों से जूझ रहे है हरदोई के लोग। बरसात न होने से सबसे ज्यादा परेशान अन्नदाता। शहर के मुन्नेमियां चौराहे पर एक जगह एकत्र होकर मांगी दुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बरसात के लिए मांगी दुआ।

हरदोई/यूपी: Hardoi में सूखे जैसे हालात हैं। बरसात न होने से किसान काफी परेशान है वही गर्मी भी बहुत अधिक हो रही है। मौसम विभाग लगातार बरसात होने की संभावना जता रहा है लेकिन बरसात न होने से लोग परेशान हैं। 

जिले में सूखे जैसे हालात हो गए हैं, ऐसे में अब बरसात होने के लिए लोगों ने दुआएं मांगनी शुरू की है। शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक जगह एकत्र होकर बरसात होने के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी।

Hardoi में किसान चिंतित 

Hardoi में पिछले 20 दिन से बारिश नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। खेत में धान की फसल सूख रही है। बारिश के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। इसी क्रम में शहर इलाके के मुन्नेमियां चौराहे के पास आरिफ खान शानू ने अपने समुदाय के लोगों के साथ बारिश की दुआ मांगी।

Farmers prayed for rain in Hardoi

आरिफ खान ने कहा कि बारिश ना होने की वजह से लाखों जीव जंतु और पूरे देश के लोग परेशान है। कहा कि प्रशासन ने तो तमाम इंतजामात कर रखे है लेकिन कुदरत की जो बारिश होती है वह सबसे बेहतर और खूबसूरत होती है। किसान और जनता के लिए लाभदायक होता है। कहा कि बरसात के लिए दुआ मांगी है।

Farmers prayed for rain in Hardoi

आपको बताते चलें की दरअसल हरदोई और आसपास में बरसात नहीं हो पा रही है ऐसे में किसान काफी परेशान है खेतों में धान नहीं लग पा रहे हैं गन्ना व मक्का सूख रहा है ऐसे में किसान बहुत परेशान है।

spot_img

सम्बंधित लेख