Diabetes कंट्रोल करने में फायदेमंद हैं मेथी के बीज, जानिए इसे कब और कैसे खाना चाहिए

आजकल लोग तेजी से Diabetes जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 10 में से 4 लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। मधुमेह एक जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसे केवल नियंत्रित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Respiratory Issues? राहत पाने के लिए रोजाना पिएं अंजीर का जूस, जानें अन्य फायदे

डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल हमेशा नियंत्रण में रखना चाहिए, नहीं तो इसकी वजह से उन्हें कई अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए आपको मेथी के दानों का सेवन करना चाहिए। यह बीज वजन कम करने में भी बहुत मददगार है। मेथी विशेष रूप से पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि यह बीज डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है।

Diabetes में कैसे कारगर हैं मेथी के बीज?

मेथी के बीज (ट्राइगोनेला फोनम-ग्रेकम) घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को धीमा करके रक्त शर्करा को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही मेथी शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ाती है इसलिए शुगर के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए। मेथी का पानी टाइप-2 Diabetes को नियंत्रित करने में फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: इस पत्ते का सेवन करके Diabetes को कहें अलविदा, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल के तरीके

इन समस्याओं में भी कारगर है मेथी के बीज

मेथी का उपयोग कब और कैसे करें?

यह भी पढ़ें: Diabetes को नियंत्रित करने के लिए 10 खाद्य पदार्थ 

मेथी के दानों को रात को आधा गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर सबसे पहले इस पानी को पी लें और फिर मेथी के दानों को चबाकर खा लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में काफी फायदा मिलेगा।

Exit mobile version