यूपी के जनपद Sambhal में थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में चिश्तिया सेवा समिति द्वारा आयोजित दीनी जलसे में आस-पास और दूर-दराज से आए शायरों और मौलवियों ने महफ़िल को संगीत और शायरी की मधुर प्रस्तुतियों से रोशन कर दिया। जलसे के समापन के बाद नमाजे इंशा अदा की गई।
Sambhal: मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में भव्य पैरेंट-टीचर मीटिंग, शैक्षणिक और सामाजिक प्रगति पर जोर
Sambhal: हज़रत मौलाना और स्थानीय उलेमा रहे मौजूद
नात पढ़ने के लिए इस्लाम हज़रत मौलाना जुबैर रजा हस्सानी पाकबड़ा मुरादाबाद तशरीफ लाए, जबकि तकरीर के लिए हजरत मौलाना मुफ्ती मौहम्मद इमरान हनफी साहब मुरादाबाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग शामिल हुए और कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम की सफलता में आस-पास के गाँवों से आए मौलवियों का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा। नसीरपुर के मौलाना हाजी ईस्माईल नूरी साहब, कारी मौहम्मद रागिब उल इस्लाम रजा , मौलाना मौहम्मद युसू रजा समेत अन्य उलेमा भी मौजूद रहे।
हज़रत मुफ्ती मोहम्मद अहसन मियाँ साहब किब्ला ने अमन और खुशहाली के लिए दुआ कराई। यह कार्यक्रम चिश्तिया सेवा समिति की ओर से हर साल अक्टूबर में आयोजित किया जाता है। इस मौके पर समिति के सदस्य मुख्तार हुसैन, नजर मौहम्मद, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद सालिम, फुरकान खॉ, मौहम्मद तय्यब, मौहम्मद आरिफ, बाबू भाई, अलीवारिस, मौहम्मद सुब्हान, शाहिहद कादरी, मौहम्मद बिलाल, मौहम्मद नाजिर, शाहनवाज़, मौहम्मद रहूफ, रिजबान, जाने आलम, इमरान, मौ० हुसैन रिहान, इस्तकार अलीवारिस, दिलशाद मास्टर, मुन्तसिब, सरफराज, आमिर खांन शाने आलम, शाहरुख, मौहम्मद सोहिल, नजारुल, सलमान, नदीम, अहमद रजा, शादाब, अशरुफ, छोटे अब्बासी, शाने आलम, इमरान, आदिल, शफीक, मोमीन खॉ, नासिर खॉ और गाँव वाले भी उपस्थित रहे।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
