Hardoi में पत्नी और मासूम बेटी को दर्दनाक मौत देने के बाद खुद लगाई फांसी

हरदोई/यूपी: Hardoi में पत्नी व बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सराफ व्यापारी ने पत्नी व बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। 

Hardoi के हरपालपुर कस्बे की घटना 

Hardoi जिले में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरपालपुर कस्बे के सदर बाजार के निकट सराफ व्यापारी ने अपनी पत्नी और पुत्री की चाकू से गला रेत कर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हरपालपुर कस्बा निवासी अनूप शर्मा सराफा व्यवसाई थे। परिवार में पत्नी दीपा शर्मा और पुत्री बिट्टो थी। 

पिता सुधीश शर्मा और मां भी साथ ही रहती हैं। शनिवार को सुधीश शर्मा अपनी पत्नी के साथ कन्नौज एक रिश्तेदार के यहां गए थे। घर में अनूप, उसकी पत्नी और पुत्री ही थी। 

शनिवार शाम लगभग 7 बजे कन्नौज से वापस आकर सुधीश घर गए तो घटना का पता चला। 

यह भी पढ़ें: Hardoi कॉलेज परिसर में 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मौत

प्राथमिक तौर पर घरेलू कलह के चलते घटना होने की संभावना जताई जा रही है पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मौके पर पहुंचे एसपी अजय कुमार ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टीम जांच में जुटी हुई।

एसपी अजय कुमार ने कहा जाँच कि जा रही है।
Exit mobile version