BJP अल्पसंख्यक मोर्चा 11 से 14 अगस्त तक देशभर में चलाएगा ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान

Har Ghar Tiranga, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा देशभर में अल्पसंख्यक समुदाय में 11 से 14 अगस्त तक ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान चलाएगा।

घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दरगाहों, मदरसों और अन्य धार्मिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा की

मोर्चे के राष्ट्रीय मंत्री सैयद इब्राहिम को अभियान का राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद खुर्शीद और जोसेफ जॉन हुकिंस को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 11 से 14 अगस्त तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की समीक्षा की जिसमें मोर्चा के पदाधिकारी एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा देशभर में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान चलाएगा। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि वे आम जनता को तिरंगा भेंट कर प्रेरित करें तथा उनसे 15 अगस्त को अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दरगाहों एवं मदरसों पर तिरंगा फहराने की अपील करें।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मोर्चा के पदाधिकारी स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन उस्मान और वीर अब्दुल हमीद की समाधि पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा फहराएंगे, जो कश्मीर में शहीद हुए लोगों के परिजनों से मिलेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से मिलकर यादें ताजा की जाएंगी। 11 से 14 अगस्त तक भाजयुमो द्वारा देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

सिद्दीकी ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपील की है कि हर घर, दुकान और इमारत पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए। दुनिया को यह संदेश जाना चाहिए कि सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान रखने वाले इस देश में देश और तिरंगे से प्यार है। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय भी अपनी पूरी भागीदारी निभाकर अभियान को सफल बनाएगा।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version