Cold Weather: पंजाब, हरियाण में ज़बरदस्त ठंड का प्रकोप जारी।

Chandigarh: पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड ठंड (Cold Weather) का प्रकोप जारी रहा, हालांकि, इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Noida: साइबर अपराध शाखा ने दो विदेशियों को गिरफ्तार किया

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री, 10.7 डिग्री और 10.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। पठानकोट, आदमपुर, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6 डिग्री, 8.7 डिग्री, 6.3 डिग्री, 7.5 डिग्री और 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान क्रमश: 9.6 डिग्री, 7.2 डिग्री और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.5 डिग्री, 10.8 डिग्री, 8.8 डिग्री और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना और सिरसा में कोहरा छाया रहा।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button