Hardoi में तेज रफ्तार का कहर, हादसे में देवर और भाभी की मौत

हरदोई/यूपी: Hardoi के बिलग्राम तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hardoi के बिलग्राम कन्नौज मार्ग की घटना 

High speed havoc in Hardoi, 2 dies in accident

बताते चलें Hardoi के बिलग्राम कन्नौज मार्ग परसोला निवासी उत्तम पुत्र अनिल उर्फ पप्पू अपने परिवार की महिला अनीता पत्नी पुष्पराज को तेरवा दवाई लेने बाइक से गया था। जहां से वह घर वापस लौट रहा था।

High speed havoc in Hardoi, 2 dies in accident

गांव के निकट तेज रफ्तार जा रही बिलग्राम से कन्नौज मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें अनीता की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं घायल अवस्था में परिजनों ने उत्तम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उत्तम की भी मौत हो गई।

High speed havoc in Hardoi, 2 dies in accident

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक उत्तम तीन भाइयों में सबसे छोटा था, और दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। 

2 सप्ताह पूर्व दिल्ली से वह घर आया था। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। 

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button