Amit Shah: हमें असम को बाढ़ मुक्त, घुसपैठियों और हिंसा से मुक्त बनाना है.

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज असम के दौरे पर हैं. यहां अमित शाह ने कहा कि हमें हमें असम को बाढ़ मुक्त, घुसपैठियों और हिंसा से मुक्त बनाना है. असम और पूरे उत्तर-पूर्व को जीडीपी में सबसे ज़्यादा योगदान देने वाला बनाना है. बता दें कि अमित शाह ने नगांव के महामृत्युंजय मंदिर में पूजा की. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे.

Exit mobile version