Newsnowक्राइमअस्पताल कर्मचारी ने दिव्यांग लड़की से किया दुष्कर्म, सरकारी जीप से लड़की...

अस्पताल कर्मचारी ने दिव्यांग लड़की से किया दुष्कर्म, सरकारी जीप से लड़की को अगवा किया।

भोपाल में 19 साल की दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की बोल और सुन नहीं पाती है।

भोपाल में 19 साल की दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की बोल और सुन नहीं पाती है। आरोपी एक सरकारी अस्पताल में ड्राइवर है और उसने सरकारी जीप से ही लड़की को अगवा किया था। दुष्कर्म के बाद वह आरोपी पीड़ित को हनुमानगंज इलाके में छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। लड़की ने लोगों की मदद से उसे पकड़वाया और पुलिस के हवाले करवा दिया।

कोलार थाने के टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि 19 साल की लड़की को मंगलवार शाम को बीमा कुंज इलाके से अगवा किया गया था। उसके पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बुधवार दोपहर हनुमानगंज पुलिस ने लड़की के बरामद होने की जानकारी दी। इस मामले में शाहजहांनाबाद निवासी 53 साल के मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- रेप और हत्या के आरोपी युवक की लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या

लड़की ने बताया कि मंगलवार को शाम 7 बजे वह बहन के घर जाने के लिए कोलार के बीमा कुंज में खड़ी थी। इसी दौरान एक जीप वहां आकर रुकी। ड्राइवर ने उसे बहन के घर छोड़ने की बात कहकर सरकारी जीप में बैठा लिया। पीड़ित ने जीप से उतरने की कोशिश भी की, लेकिन गेट लॉक होने की वजह से वह नाकामयाब रही। आरोपी रफीक उसे शाहजहांनाबाद इलाके में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

बुधवार दोपहर आरोपी पीड़िता को हनुमानगंज इलाके में छोड़कर भाग रहा था। लड़की ने गाड़ी का गेट पकड़ लिया और इशारों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने रफीक को पकड़ लिया। लड़की की बात समझने के लिए काउंसलर की मदद ली गई। देर रात पुलिस ने लड़की की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और ज्यादती की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

पीड़ित से पहले भी हो चुकी है ज्यादती

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बोल और सुन नहीं सकती। इससे पहले भी उसके साथ दुष्कर्म हो चुका है। एक आरोपी इसी तरह उसे पिपलानी इलाके में ले गया था। दुष्कर्म के बाद वह भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लड़की ने उसे पकड़वा दिया था। पिपलानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर कर उसे कोलार पुलिस को सौंप दिया था।

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img