Newsnowक्राइमझारखंड के Dumka में पति के साथ मेला देखकर लौट रही महिला...

झारखंड के Dumka में पति के साथ मेला देखकर लौट रही महिला से 17 लोगों ने Gangrape किया।

झारखंड के दुमका (Dumka) में पति के साथ मेला देखकर लौट रही महिला से 17 लोगों ने गैंगरेप (Gangrape in Dumka) किया। इस घटना ने करीब तीन साल पुराने जख्म की याद दिला दी। जब ऐसी ही वारदात ने पूरे झारखंड को झकझोर के रख दिया था।

Dumka: झारखंड के Dumka में एक महिला के साथ 17 युवकों के Gangrape की वारदात ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाले इस मामले में आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बनाकर पीड़िता के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात ने तीन साल पुराने घाव को ताजा कर दिया। सितंबर 2017 में इसी तरह से एक युवती के साथ 17 युवकों ने गैंगरेप (Gangrape) किया था। उस समय भी युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर वापस लौट रही थी।

2017 में भी Gangrape का ऐसा मामला सामने आया था

तीन साल पहले महिला से दरिंदगी का चौंकाने वाला मामला 6 सितंबर 2017 में उस समय सामने आया जब 19 वर्षीय युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ घूमने के लिए निकली थी। शाम में वो वापस लौट रही थी इसी दौरान दुमका के श्रीअमड़ा मोड़ के पास 17 युवकों ने उन्हें रोक लिया। पहले कुछ युवकों ने युवक-युवती से लूटपाट की कोशिश की। बाद में कुछ और युवकों के आने के बाद उन्होंने लड़की के फ्रेंड को बंधक बना लिया और पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें चार आरोपियों की उम्र वारदात के समय 16 से 18 के बीच थी।

यह भी पढ़ें: युवती को कार में अगवा कर जंगल में किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ़्तार।

17 में से 16 आरोपी हुए थे गिरफ्तार, 11 को मिली उम्र कैद

Gangrape की इस वारदात ने पूरे झारखंड को झकझोर के रख दिया था। बाद में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वारदात के महज दो दिन के भीतर ही 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से 11 आरोपियों को बाद में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। ये सभी अपनी सजा काट रहे हैं। बाकी बचे आरोपियों में चार का मामला चाइल्ड कोर्ट में और एक का मामला जेजेबी कोर्ट में चल रहा है।

तीन साल पहले हुई इस वारदात और दुमका के मुफस्सिल थाना इलाके में महिला से गैंगरेप के मामले में कई समानताएं देखने को मिली हैं। दोनों ही मामले में 17 आरोपियों ने जघन्य घटना को अंजाम दिया। 2017 में हुई घटना के दौरान भी युवती के पुरुष मित्र को बंधक बनाया गया था। वहीं मंगलवार की घटना में महिला के पति को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। 2017 की वारदात में पीड़ित युवती के फ्रेंड ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसकी वजह से आरोपियों पर दो दिन में कार्रवाई की गई।

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img